भारी बारिश को देखते हुए चौका में मनसा मंगल का मंचन स्थगित, नई तिथि जल्द

चांडिल, 25 अगस्त : अनुमंडल क्षेत्र के चौका में मंचित होने वाले मनसा मंगल नाटक का मंचन लगातार हो रही बारिश को देखते हुए स्थगित किया गया है। इस संबंध में चौका के अशोक प्रमाणिक ने बताया कि चौका गांव में 25 अगस्त की रात 9:00 बजे से होने वाले मनसा मंगल नाटक का मंचन स्थगित किया गया है। मनसा मंगल का जीवंत अभिनय करने के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से कलाकारों का दल चौका आने वाले थे। अब मनसा मंगल नाटक मंचन के लिए नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने बताया कि मनसा मंगल नाटक के आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। लगातार हो रही बारिश के कारण आयोजकों ने नाटक के मंचन के लिए वर्तमान कार्यक्रम को स्थगित करने का सामूहिक निर्णय लिया।



