मणिपाल टाटा मेडिकल कालेज में पढ़ाई कर रहे हैं समस्तीपुर के छात्र ने की आत्महत्या

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

मणिपाल टाटा मेडिकल कालेज में पढ़ाई कर रहे हैं समस्तीपुर के छात्र ने की आत्महत्या

जमशेदपुर, 22 अगस्त : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कालेज मैं पढ़ाई कर रहे बिहार के समस्तीपुर जिला अंतर्गत काशीपुर के रहने वाले एक छात्र ने आत्महत्या कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र दिव्यांशु पांडेय ने जहर खाकर आत्म्हत्या कर ली। वह कालेज में तृतीय वर्ष का छात्र था।

मृतक के बड़े भाई सुधांशु शुभम ने सिदगोड़ा थाना की पुलिस को बताया कि गुरुवार देर शाम तक भाई से बातचीत हुई थी। भाई ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि उनके पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है और वह ही अपने भाई को मेडिकल की पढ़ाई करवा रहे थे।

इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार दिव्यांशु पांडेय ने गुरुवार रात को जहर खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी के बाद उसके सहयोगियों ने उसे टीएमएच में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सिदगोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि आत्म्हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article