विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर में 19 समूहों को 64 लाख रुपये का भुगतान

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर में 19 समूहों को 64 लाख रुपये का भुगतान

ईचागढ, 07 दिसंबर : ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय सभागार में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरायकेला-खरसावां की ओर से विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चांडिल अनुमंडल न्यायालय के न्यायाधीश एसीजेएम डॉ. रवि प्रकाश तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिविर में विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी विस्तृत रूप से दी गई।

विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर में सीसीएल राशि के तहत 19 समूहों को 64 लाख रुपये का भुगतान किया गया। फुलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत दो लाभुकों को 50 हजार रुपये, गोदभराई के अंतर्गत दो को 500 रुपये तथा अन्नप्रासन हेतु एक लाभुक को 250 रुपये प्रदान किया गया। विहित प्रपत्र के अनुसार मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 14 लाभुकों को स्वीकृति पत्र और 13 लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर अंचल अधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपक कुमार, पीएलवी कार्तिक गोप, सुबोध महतो, दिगंबर महतो, गंगासागर पाल, निर्मल घोष, तुष्ट रानी मंडल, इशिता उरांव, पुर्नि गोप सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए।

Share This Article