पूर्वी सिंहभूम जिले के 13 थाना में गुरुवार को अंचल सह थाना दिवस

जमशेदपुर, 20 अगस्त : भूमि विवादों के त्वरित समाधान हेतु पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रत्येक गुरुवार को आयोजित होने वाला ‘अंचल सह थाना दिवस’ 21 अगस्त को जिले के 13 थानों में आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसकी जानकारी देते हुए जिला प्रशासन ने जनसाधारण से अपील किया है कि संबंधित थाना परिसर में पहुंचकर भूमि विवाद से जुड़े मामलों का निवारण कराएं।
इस अंचल और थाना का लगाया जाएगा शिविर
अंचल जमशेदपुर थाना परसुडीह, अंचल मानगो थाना अजाद नगर, अंचल पोटका थाना जादुगोड़ा, अंचल पटमदा थाना पटमदा और कमलपुर, अंचल घाटशिला थाना घाटशिला, अंचल धालभूमगढ़ थाना धालभूमगढ़, अंचल बहरागोड़ा थाना बड़शोल, अंचल चाकुलिया थाना चाकुलिया, अंचल मुसाबनी थाना जादुगोड़ा, अंचल डुमरिया थाना डुमरिया, अंचल बोड़ाम थाना बोड़ाम, अंचल गुड़ाबान्दा थाना गुड़ाबान्दा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।


