तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर दी दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि

Manbhum Updates
1 Min Read

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर दी दिवंगत शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि

रांची/रामगढ़, 16 अगस्त : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संस्कार भोज में शनिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी शिरकत की। वे रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत नेमरा गांव स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास पहुंचे।

इस दौरान मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और इस कठिन समय में पूरे परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना की।

संस्कार भोज में शामिल होकर श्री रेड्डी ने कहा कि शिबू सोरेन केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि देश के आदिवासी समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। उनके संघर्ष और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Share This Article