झामुमो नेता सुधीर किस्कू ने नेमरा पहुंचकर दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि

Manbhum Updates
1 Min Read

झामुमो नेता सुधीर किस्कू ने नेमरा पहुंचकर दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि

चांडिल, 16 अगस्त : झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के सदस्य सुधीर किस्कू ने शनिवार को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव पहुंच कर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित किया। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव स्थित समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर शोक व्यक्त करते हुए सुधीर किस्कू ने दिवंगत शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन झारखंड के एक महान नेता थे। उन्होंने झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने झारखंड के विकास और आदिवासी समुदायों के अधिकारों के लिए काम किया। मौके पर झामुमो नेता गुलाब मार्डी, अभय यादव , जगदीश सरदार, जगन्नाथ मांझी, मांझी बाबा संजीव टुडू, झारखंड आंदोलनकारी शंकर हेम्ब्रम, दीनबंधु महतो आदि शामिल थे।

Share This Article