स्वतंत्रता दिवस से पहले जिला परिवहन विभाग की कार्रवाई, गलत पार्किंग में खड़े भारी वाहनों पर चला जुर्माने का डंडा

सरायकेला/चौका, 14 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग ने 14 अगस्त 2025 को विशेष अभियान चलाया। जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई चौका थाना क्षेत्र के कांड्रा-चौका मार्ग पर स्थित नरसिंह इस्पात कंपनी के पास की गई।
इस दौरान सड़क किनारे गलत स्थान पर खड़े भारी वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अर्थदंड वसूला गया। जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने मौके पर ही कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी कि उनके परिसर के बाहर भारी वाहनों को गलत तरीके से खड़ा न किया जाए। उन्हें यह भी अवगत कराया गया कि भविष्य में यदि ऐसे वाहन पुनः गलत पार्किंग में पाए गए, तो कंपनी प्रबंधन के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



