दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त रेल पटरी हुआ दुरुस्त, रांची और पुरुलिया मार्ग पर शुरू हुई रेल सेवा

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त रेल पटरी हुआ दुरुस्त, रांची और पुरुलिया मार्ग पर शुरू हुई रेल सेवा

फाइल फोटो

चांडिल, 11 अगस्त : चांडिल जंक्शन स्टेशन के समीप शुक्रवार की देर रात एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के दो दिन बाद सोमवार सुबह से चांडिल-पुरुलिया अप व डाउन लाइन और चांडिल-मुरी रेलखंड पर रेल सेवा बहाल हो गई है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार चांडिल – मुरी रेलखंड पर गाड़ियां मुरी की ओर जा रहीं हैं, आ नहीं रही है। इस पर कुछ काम बाकी है, उसे पुरा करने के बाद इस रूट पर भी दोनों ओर से गाड़ियों का शुरू हो जाएगा। इसके पूर्व रविवार की भोर करीब 3:25 बजे चांडिल – पुरुलिया रेल मार्ग के अप लाइन को फिट घोषित कर दिया गया है। पुरुलिया की ओर से टाटा नगर और चक्रधरपुर की और जाने वाली रेलगाड़ियां रविवार से ही चल रही थी।

Book now….

विदित हो कि शुक्रवार की देर रात करीब 2:45 पर चांडिल की ओर से पुरुलिया की ओर जा रही एक मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस घटना में विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मालगाड़ी से डिब्बों के टकराने के कारण वह भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दो माल गाड़ियों के डिब्बे पट्टी से उतरने के कारण पटरी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना के बाद चांडिल-मुरी और चांडिल-पुरुलिया रेलखंड पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया था। रेलवे ने शनिवार और रविवार को कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया था। कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया था और इस रूट पर चढ़ने वाले अधिकांश ट्रेनों का मार्ग बदलकर उसे गंतव्य की ओर भेजा था।

Book now….
Share This Article