रेल हादसे के बाद आठ ट्रेनों का परिचालन आज के लिए रद्​द, कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए

Manbhum Updates
4 Min Read

रेल हादसे के बाद आठ ट्रेनों का परिचालन आज के लिए रद्​द, कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए

चांडिल, 09 अगस्त : चांडिल स्टेशन के पास हुए रेल हादसा इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्​द कर दिया गया है। जबकि कई ट्रेनों का मार्ग बदलकर उसे गंतव्य तक भेजे जाने की तैयार कर ली गई है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर PP/BOBS/IISD चांडिल से गुजरते हुए लाइन नंबर 3 पर 02:45 बजे किलोमीटर 375/10 पर पटरी से उतर गई। इस घटना में ट्रेन के लगभग 10 डिब्बे बेपटरी हो गए। इसके परिणामस्वरूप चांडिल – नीमडीह और चांडिल गुंडा विहार रेलखंड पर अप और डाउन लाइन प्रभावित हुआ हैं। इस हादसे के कारण कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है और कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

चांडिल स्टेशन के पास हुए रेल हादसे के बाद इस रूट पर होकर गुजरने वाली टाटा – हटिया मेमू, चक्रधरपुर – गोमो – चक्रधरपुर मेमू, झाड़ग्राम – पुरुलिया – झाड़ग्राम मेमू, टाटा – पटना वंदे भारत, टाटा – बक्सर एक्सप्रेस, बरकाकाना – टाटा मेमू, रांची – हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस और धनबाद – टाटा – धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 9 अगस्त को रद्द किया गया है। वहीं आंशिक रूप से रद्द ट्रेनों में आसनसोल – टाटा – आसनसोल ट्रेन को आद्रा स्टेशन से शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ऑरिजिनेट किया गया है। इसके अलावा हावड़ा – चक्रधरपुर और चक्रधरपुर – हावड़ा एक्सप्रेस को आद्रा स्टेशन पर शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है।

इन ट्रेनों के मार्ग में किया गया बदलाव:

रेल हादसे के बाद इस रूट पर होकर चलने वाले कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। इनमें आनंद विहार – भुवनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन को वीरामडीह स्टेशन पर 03:03 घंटे के लिए रोकी जाएगी और इसे नीमडीह, आद्रा, मेदनापुर, हिजली, भद्रक मार्ग से डायवर्ट की जाएगी। वहीं हावड़ा हटिया क्रियायोगा एक्सप्रेस ट्रेन को चांडिल स्टेशन पर रोकी जाएगी। शालीमार – मुंबई समरसत्ता एक्सप्रेस ट्रेन को आद्रा, भेजुडीह, बोकारो मुरी, हाटिया, राउरकेला मार्ग से डायवर्ट की जाएगी। कटिहार – टाटा एक्सप्रेस ट्रेन को जयचंडी पहाड़,स्टेशन पर 03:38 घंटे के लिए रोकी जाएगी और इसे जयचंडी पहाड़, आद्रा, मेदनापुर, टाटा मार्ग से डायवर्ट की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई एलटीटी से शालीमार जाने वाली समरसत्त एक्सप्रेस ट्रेन को चक्रधरपुर, टाटा, खडगपुर मार्ग से डायवर्ट की जाएगी। पुरी – नई दिल्ली पुरुषोत्म एक्सप्रेस ट्रेन को हिजली, मिदनापुर, आद्रा, गोमो मार्ग से डायवर्ट की जाएगी। वहीं आरा से दुर्ग जाने वाले साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन को भोजुडीह, चास, बोकारो, मुरी, हटिया, राउरकेला मार्ग से डायवर्ट की जाएगी। रांची – हावड़ा इंटरसीटी एक्सप्रेस ट्रेन को कोटशिला, बोकारो, चंद्रपुरा, आद्रा, खडगपुर मार्ग से डायवर्ट की जाएगी। बिलासपुर – पटना साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को टाटा, खडगपुर, मिदनापुर, आद्रा, आसनसोल मार्ग से डायवर्ट की जाएगी। नीलांचल एक्सप्रेस को गोमो, आद्रा, मेदनापुर, हिजली मार्ग से डायवर्ट की जाएगी। वहीं भुवनेश्वर – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को झारसुगडा, राउरकेला, हटिया, बोकारो मार्ग से डायवर्ट की जाएगी और हावड़ा – रांची इंटरसीटी एक्सप्रेस ट्रेन को खडगपुर, मेदनापुर, आद्रा, भोजुडीह, चंद्रपुरा, बोकारो, रांची मार्ग से डायवर्ट की जाएगी।

Share This Article