नारायण आईटीआई लुपुंगडीह में शहीद निर्मल महतो को दी गई श्रद्धांजलि

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

नारायण आईटीआई लुपुंगडीह में शहीद निर्मल महतो को दी गई श्रद्धांजलि

नीमडीह, 08 अगस्त : क्रांतिकारी, गरीबों के मसीहा वीर शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस शुक्रवार को नारायण प्राइवेट आईटीआई में मनाया गया। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर झारखंड अलग राज्य के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष और समाज के गरीब दलित शोषित पीड़ित लोगों के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। वहीं सामाजिक समरसता बनाए रखना के लिए उनके दिखाएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि शहीद निर्मल महतो झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता और इस धरती के सच्चे सपूत थे।

इस अवसर पर निखिल कुमार पांडे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वीर शहीद निर्मल महतो के विशेषताओं को आत्मसात करने की अपील किया। उन्होंने उनके संघर्षों को अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में व्यवहार और अमल करने के लिए प्रेरित किया। उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक पवन महतो, श्रीकृष्ण पद महतो, भगत लाल तेली, प्रकाश महतो, अजय कुमार मंडल, देवाशीष मंडल, गौरव महतो, संजीत महतो आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Share This Article