श्रीराम सनातन समिति ने कांवरियों के लिए लगाया सेवा शिविर

नीमडीह, 03 अगस्त : पवित्र सावन माह के चौथे सोमवार के पूर्व संध्या पर लुपुंगडीह स्थित टोल प्लाजा के सामने श्रीराम सनातन समिति चांडिल अनुमंडल कमेटी की ओर से कांवरियों के लिए सेवा शिविर लगाया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन समिति के अध्यक्ष आकाश महतो ने रिबन काटकर एवं नारियल फोड़ के किया। इस अवसर पर आकाश महतो ने बताया कि सेवा शिविर में कांवरियों के गर्म पानी, पीने का पानी, गर्म दूध, चाय, बिस्कुट, रसना पानी, जूस, विश्राम गृह आदि की व्यवस्था की गई है।

कांवरियों के लिए सेवा कार्य रविवार दोपहर से प्रारंभ होकर सोमवार सुबह तक प्रभु कृपा से निरंतर चलता रहेगा।
इस अवसर पर समिति के ग्राम प्रधान लखन गोप, प्रशांत गोप, अरुण गोप, विद्याधर गोप, नयन सिंह, जयसूर्या, सुरेंद्र दास, निर्मल गोप, धनंजय गोप आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।



