
ईचागढ़, 29 मार्च : प्राचीन कालीन राधारानी मंदिर परिसर, देवलटांड़, ईचागढ़ में पांच दिवसीय “श्रीश्री अखंड हरिनाम संकीर्तन” का आयोजन 30 मार्च से 5 अप्रैल तक किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत 30 मार्च, सोमवार को रात्रि 7 बजे गंधाधिवास के साथ होगी। इसके बाद 31 मार्च, मंगलवार की सुबह 8 बजे से हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया जाएगा, जो लगातार पांच दिनों तक जारी रहेगा। 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक प्रतिदिन हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होगा।




