बरसात में ढह गया मिट्टी का घर, बाल-बाल बचे जामनीटांड के निवासी

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

बरसात में ढह गया मिट्टी का घर, बाल-बाल बचे जामनीटांड के निवासी

रांची, 1 अगस्त, ManbhumUpdates.com डेस्क

रांची जिले के मुरी-बांसारूली पंचायत स्थित जामनीटांड गांव में शुक्रवार तड़के करीब 4:15 बजे एक मिट्टी का घर अचानक ढह गया। यह घर सुधीर महतो का था। गनीमत रही कि घटना के वक्त घर में कोई नहीं था, जिससे किसी की जान नहीं गई।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बीते कुछ दिनों से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही थी, लेकिन बीती रात तेज बारिश ने मिट्टी के पुराने घर को पूरी तरह कमजोर कर दिया था। तड़के जब घर ढहा, तब आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

बताया जा रहा है कि सुधीर महतो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। घटना की जानकारी पूर्व मुखिया को दे दी गई है। वहीं, वर्तमान मुखिया को कई बार फोन किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत और सहायता मुहैया कराई जाए, ताकि वे दोबारा अपने जीवन को सामान्य रूप से शुरू कर सकें।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से उम्मीद जताई जा रही है कि इस आपदा को गंभीरता से लेते हुए उचित मुआवजा एवं पुनर्वास की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी।

 

ManbhumUpdates.com – आपके क्षेत्र की सच्ची खबर

Share This Article