झारखंड आदिवासी महोत्सव 2025: अब रील्स बनाएँ, संस्कृति सजाएँ और इनाम पाएं!

रांची,31 जुलाई : अब सोशल मीडिया पर सिर्फ रील्स स्क्रॉल करने का नहीं, बल्कि रील्स बनाकर लाखों रुपये के इनाम जीतने का समय है! झारखंड सरकार ने झारखंड आदिवासी महोत्सव 2025 के अवसर पर एक अनूठी रील्स/शॉर्ट्स प्रतियोगिता की घोषणा की है, जो राज्य की समृद्ध आदिवासी विरासत को डिजिटल दुनिया में उजागर करने का एक बेहतरीन मंच है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य है—झारखंड की आदिवासी संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज, खानपान, वेशभूषा और जीवन दर्शन को आम लोगों के कैमरे की नजर से दुनिया तक पहुंचाना।
प्रतिभागियों से 45 से 60 सेकंड की प्रभावशाली वीडियो (रील्स/शॉर्ट्स) बनाने का आग्रह किया गया है, जिसे वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट कर सकते हैं। यदि आपकी रील्स विषयवस्तु के अनुरूप, प्रेरणादायक और कलात्मक होगी, तो सरकार की ओर से विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।
प्रतियोगिता से जुड़ी शर्तें और गूगल फॉर्म भरने की जानकारी के लिए पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें।
आइए, अपनी संस्कृति को कैमरे में कैद कर, झारखंड की पहचान को ग्लोबल बनाएं और पुरस्कार भी पाएं।



