थम नहीं रहा जंगली हाथी का उत्पात, पांच मकानों कों क्षतिग्रस्त कर खाया अनाज

MANBHUM UPDATES
3 Min Read

थम नहीं रहा जंगली हाथी का उत्पात, पांच मकानों कों क्षतिग्रस्त कर खाया अनाज

कुकड़ू, 27 जुलाई : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन जंगली हाथी किसी न किसी क्षेत्र में अपने दमदार उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। रविवार की अहले सुबह भी एक जंगली हाथी ने कुकडू प्रखंड क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराया। झुंड से अलग घूम रहे जंगली हाथी ने कुकडू प्रखंड के सिरूम और बड़ालापांग में कई मकान को क्षतिग्रस्त कर मकान के अंदर रखे अनाज को अपना आहार बनाया। अकेला घूम रहा है जंगली हाथी कुकडू प्रखंड के सिरूम गांव होते हुए बड़ालापांग सुबह 3 बजे पहुंच। बड़ालापांग के रहने वाले चित्तरंजन महतो के राशन दुकान को जंगली हाथी ने निशाना बनाते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी में दुकान के अंदर रखे राशन को अपना निवाला बनाया।
उसके पूर्व जंगली हाथी सिरुम गांव के शंकर प्रसाद महतो का शटर तोड़कर मकान के अंदर रख ध एन को अपना आहार बनाया। वहीं हाथी ने अनंत कुमार धन के घर का दरवाजा तोड़कर गेहूं खाया और बर्बाद किया। हाथी ने चितरंजन हलदार का मकान तोड़कर मकान के अंदर आटा चक्की को नुकसान पहुंचाया। इसके साथ ही हाथी ने भानुमति सिंह के मकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जंगली हाथी के मकान तोड़े जाने के दौरान ग्रामीण भयभीत थे। ग्रामीण जंगली हाथी समस्या का स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। सिरूम और बड़ा लापांग में जंगली हाथी के उत्पात की सूचना मिलते ही सरायकेला खरसावां जिला परिषद के उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने वन विभाग के पदाधिकारियों से बात कर हाथी को वापस जंगल की ओर खदेड़ने और पीड़ितों को मुआवजा देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही रविवार की सुबह उन्होंने दोनों गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लेते हुए क्षति का आकलन किया।

वन विभाग में बांटा टॉर्च और पटाख

जंगली हाथी द्वारा मकान को क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के वनपाल और वनरक्षी में जिला परिषद उपाध्यक्ष के साथ दोनों गांव का दौरा किया और क्षति का आकलन करते हुए पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। सभी पीड़ित परिवारों से मुआवजा के लिए आवेदन भरवारा गया। मौके पर वन विभाग की ओर से ग्रामीणों के बीच टॉर्च और पटाखा का वितरण किया गया। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया, ग्राम प्रधान, पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि, झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article