कारगिल विजय दिवस रजत जयंती :527 शहीदों को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने किया नमन

जमशेदपुर, 26 जुलाई : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने शनिवार को गोलमुरी शहीद स्थल में कारगिल विजय दिवस समारोह आयोजित किया। कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए 527 फौजियों को तीनों सेना से सेवानिवृत्त जांबाज़ सैनिकों ने अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया। जोश, जुनून और देशभक्ति के जज्बे के साथ आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों के अलावा नागरिक परिवेश ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर परिषद के हवलदार बिरजू ने कहा की संगठन हमेशा वीर शहीदों एवं युद्ध नायको पर गर्व महसूस करेगा । कोशिका एवं मुस्कान संस्थान के संरक्षक शिव शंकर सिंह ने युद्धवीरों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कारगिल युद्ध के बारे में बताते हुए कहा आज ही के दिन टाइगर हिल पर भारतीय सेना ने तिरंगा लहराया था।
कारगिल युद्ध सन 1999 में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के नापाक इरादों को नेस्तनाबूत करने के लिए लड़ा गया था। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह ने भारतीय सेना की अदम्य साहस वीरता और पराक्रम का परिचय देते हुए कहा कि हमारे फौजी ,दुश्मन की सेना को मुंह तोड़ जवाब दिया था।
मौके पर मुख्य अतिथि कोशिश मुस्कान शिव शंकर सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों द्वारा इतना सुयोजित कार्यक्रम देख कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
वही कार्यक्रम में मौजूद क्रीड़ा भारती के प्रांतीय मंत्री राजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि नागरिक परिवेश के लिए सेना के लोग एक उदाहरण है। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सुखविंदर सिंह मौके पर संगठन के प्रतिनिधि द्वारा 03 अगस्त को संध्या 4 बजे राम मंदिर टेल्को ऑडिटोरियम में भव्य रूप से ‘ कारगिल दिवस वीर सम्मान समारोह’ में शामिल होने का आवाहन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन सत्येंद्र कुमार सिंह संयोजक ने दिया।



