खतियान आधारित स्थानीय नीति जल्द लागू कर सरकार : सुरा

जमशेदपुर, 24 जुलाई : डोमिसाइल आंदोलन में शहीद हुए संतोष कुंकल, कैलाश कुजूर और विनय तिग्गा की शहादत दिवस को गुरुवार को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। परसुडीह स्थित संतोष कुंकल की समाधि स्थल पर पूष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा
गया। मौके पर जमशेदपुर प्रखंड के उप प्रखंड प्रमुख शिव कुमार हांसदा ने कहा कि संतोष कुंकल की शहादत झारखंड में डोमिसाइल नीति लागू करने के लिए हुए आंदोलन में 2002 में हुई थी
25 सालो में भी झारखंडी हित में डोमिसाइल नीति नहीं बन पाई। वहीं आदिवासी हो समाज युवा महासभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरा बिरुली ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने मांग किया कि झारखंड सरकार शहीदों के सम्मान में और झारखंडियों के हित में खतियान आधारित स्थानीय नीति जल्द लागू करें। इस अवसर पर बेतो कुंकल, गंगाराम बानरा, मोसो सोय, दुर्गा चरण बारी, मोना देवगम समेत कई लोग आदि उपस्थित थे।



