नीमडीह थाना की पुलिस ने छापामारी कर अवैध शराब बरामद किया, एक गिरफ्तार

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

नीमडीह थाना की पुलिस ने छापामारी कर अवैध शराब बरामद किया, एक गिरफ्तार


नीमडीह, 24 जुलाई : सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान में छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। इस संबंध में नीमडीह थाना में धारा 274/275 भारतीय दंड संहिता 2023 एवं 47(a) उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला-खरसावां जिला
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नीमडीह थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डाहुबेडा, टोला बनकाटी के अमरेंद्र सिंह सरदार के राशन दुकान पर छापामारी किया। छापामारी के दौरान किंगफिशर स्ट्रांग बियर (650एमएल) का 18 बोतल (फॉर सेल इन वेस्ट बेंगल), दिलसे (600 एमएल) का 70 बोतल (फॉर सेल इन वेस्ट बेंगल) और किंग’स गोल्ड (750 एमएल) का 06 बोतल, (फॉर सेल इन अरुणाचल प्रदेश) बरामद हुआ है। जिसे विधिवत जप्त किया गया। अभियुक्त अमरेंद्र सिंह सरदार, 34 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार किया।
छापामारी दल में नीमडीह थाना प्रभारी पुअनि संतन कुमार तिवारी, पुअनि हरेंद्र कुमार पाठक, सअनि मो० मोकलेसुर रहमान, सअनि नेपाल चंद्र महतो, नीमडीह थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Share This Article