JTET का आयोजन जल्द नहीं हुआ, तो होगा विधानसभा घेराव

MANBHUM UPDATES
3 Min Read

JTET का आयोजन जल्द नहीं हुआ, तो होगा विधानसभा घेराव

छात्रों ने विधायक सबिता महतो को सौंपा ज्ञापन

चांडिल, 22 जुलाई : छात्र युवा अधिकार संघ के द्वारा मंगलवार को ईचागढ़ विधायक सबिता महतो को JTET परीक्षा का आयोजन जल्द कराने की विषय में मांग पत्र सौंपा।मांग पत्र में परीक्षा का आयोजन जल्द करवाने और नियमित रूप से JTET की परीक्षा हो, इस मुद्दे को विधानसभा के मानसून सत्र में उठाने की मांग की गई। संघ के सदस्य अरुण कुमार महतो ने कहा कि सभी विद्यार्थी NCTE द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से शिक्षक शिक्षा पाठ्यक्रम (B.Ed/D.EL.Ed) कर चुके हैं।और JTET परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पूरी तरह से पात्र हैं। लेकिन झारखंड राज्य में विगत 9 वर्षों से JTET परीक्षा आयोजित नहीं की गई है, इतने समय में लाखों छात्र JTET की परीक्षा में इंतजार कर रहे।

मौके पर सौरभ हालदार ने कहा कि यह परीक्षा राज्य सरकार द्वारा NCTE की गाइडलाइंस के अनुसार हर वर्ष कम-से- कम एक बार आयोजित की जानी चाहिए। जबकि यहां 2016 के बाद पिछले 9 वर्षों से परीक्षा का आयोजन न होना अनुच्छेद 14, 21और 16 (सरकारी सेवा में समान अवसर का अधिकार) का उल्लंघन है।

निताई महतो ने कहा कि सरकार द्वारा JTET परीक्षा के लिए विज्ञापन प्रकाशित कर आवेदन पत्र भरे गए थे, जिसमें 3.5 लाख छात्रों ने आवेदन किया था।लेकिन बिना किसी स्पष्ट कारण के उसे वापस ले लिया गया। इसके पूर्व में भी टीजीटी पीजीटी 9000 पद सरकार द्वारा सरेंडर किया गया है इस निर्णय से लाखों छात्रों की उम्मीदें टूट गईं और उनके मनोबल में गिरावट आई।

संघ की राज्य स्तरीय बैठक में तय हुआ है कि झारखंड के सभी जिला के शिक्षा पदाधिकारी,और 81 विधायकों को मांग पत्र सौंपा जायेगा, साथ ही ट्विटर अभियान चलाया जाएगा। यदि इस बीच सरकार JTET परीक्षा को लेकर कदम नहीं उठाती है तो मानसून सत्र में विधानसभा घेराव किया जाएगा। विधायक को मांग पत्र सौंपने वालों में गणेश महतो, अरुण कुमार महतो, सौरभ हालदार ,निताई महतो , मनीष कुमार, सुबोध मांझी, रोहित कुमार, वन कुमार आदि उपस्थित थे।

Share This Article