मासिक अपराध गोष्ठी में 2 से अधिक कांडों का निष्पादन करने वाले अनुसंधानकर्ता हुए पुरस्कृत

सरायकेला, 16 जुलाई : सरायकेना-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक ने जून माह में 3 या 3 से अधिक कांडों का निष्पादन करने वाले अनुसंधानकर्ताओ को एक- एक सुसेवांक से पुरस्कृत किया है। थाना में ल्रबित कांडों का जल्द निष्पादन हो इसके लिए उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को प्रोत्साहित कियाद। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल, सभी थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक एवं शाखा प्रभारियों के साथ कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी किया। इस दौरान जून माह में हुए अपराध की विस्तृत समीक्षा करते हुए उद्भेदन के लिए दिशा निर्देश दिया गया. उन्होंने जून माह में निष्पादित कांडो / यूडी कांडो की थानावार समीक्षा करते हुए जुलाई माह में अधिकाधिक निष्पादन करने का निर्देश दिया।
इन बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा
जनवरी से जून माह तक जिला के विभिन्न थानों में प्रतिवेदित संपत्तिमूलक कांडों की थानावार समीक्षा की गई और ऐसे कांड जिनका उद्भेदन नहीं हुआ है, उसका उद्भेदन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया। अपराध नियंत्रण, सुगम यातायात व्यवस्था के संचालन एवं पुलिस की दृश्यता बढ़ाने के लिए संचालित प्रहरी पहल की समीक्षा करते हुए उसे और प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने, सड़क सुरक्षा से संबंधित iRAD/eDAR में सड़क दुर्घटना से संबंधित सभी घटना की प्रविष्टि 02 दिनों के अंदर करने, सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए प्रभावी रूप से वाहन चेकिंग करना एवं एमवीआई एक्ट के विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
मादक और नशीले पदार्थों, ब्राउन शुगर की बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को तेज करते हुए एनडीपीएस एक्ट से संबंधित कांडो के आदतन अपराधियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध पीआईटी, एनडीपीएस / निगरानी प्रस्ताव खोलने के लिए प्रस्ताव भेजने, अवैध शराब के विरूद्ध लगातार प्रभावी छापामारी अभियान चलाने, बलात्कार,पोक्सो एक्ट से संबंधित कांडो को 60 दिन के अंदर निष्पादित करने, चिन्हित अपराधकर्मियों के विरुद्ध सीसीए / निगरानी / बेल कैंसिलेशन का प्रस्ताव समर्पित करने, पासपोर्ट का सत्यापन 05 दिन के अंदर पूर्ण कर पोर्टल में अपलोड करने, डायल 112 के तहत प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारी को 15 मिनट के अंदर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
इसके साथ ही बैठक में विभिन्न कांडो में आरोपपत्रित एवं जेल से छूटे अपराधकर्मियों का सत्यापन कर निगरानी में रखने, सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी का अधिष्ठापन हेतु जागरूक करने, अनुसूचित जाति /जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रतिवेदित कांडो के निष्पादन के लिए संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया गया। जिलांतर्गत अवैध उत्खनन,भंडारण एवं परिवहन के रोकथाम एवं विधिसम्मत कार्रवाई करने, साइबर कांडों के रोकथाम तथा कांड निष्पादन के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया। इसके साथ कई अन्य विषयों पर भी चर्चा किया गया।



