नगर निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आजसू पार्टी : रामचंद्र सहिस

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

नगर निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आजसू पार्टी : रामचंद्र सहिस

विशेष संवाददाता रांची, 21 जुलाई : आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में सोमवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में आजसू पार्टी पूरे दम खम के साथ उतरेगी। कार्यकर्ता नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी नवनियुक्त पदाधिकारियों की है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी से जुड़ने वाले युवाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आदिवासी युवा भी पार्टी से लगातार जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि आजसू पार्टी के संघर्ष से अलग राज्य मिला है, इसलिए इसे आजसू पार्टी ही संवार सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नगर निकाय का चुनाव लगातार टालने की साजिश बंद करे क्योंकि इससे नगर निकाय क्षेत्रों की स्थिति बदतर हो गई है और केंद्र का अनुदान भी रुक गया है, जिससे विकास और स्वच्छता पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

नवनियुक्त पदाधिकारी हुए सम्मानित

पार्टी के प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने आजसू पार्टी रांची महानगर जनजाति प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रभारी निर्मल उरांव, पार्टी के नवनियुक्त रांची महानगर संयोजक सुरेंद्र लिंडा एवं महादेव टोप्पो को माला एवं पट्टा पहनाकर सम्मानित किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, संजय मेहता, महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, हरीश कुमार, परवाज खान, ओम वर्मा, ऋतुराज शाहदेव, चेतन प्रकाश, अजीत कुमार, राजेश सिंह, रोशन नायक, राज दुबे आदि उपस्थित थे। इसकी जानकारी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने दी।

Share This Article