श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) द्वारा 62वां रक्तदान शिविर आयोजित, 85 यूनिट रक्त संग्रहित

सरायकेला, 20 जुलाई : समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) ने अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को निभाते हुए मारवाड़ी धर्मशाला, सरायकेला के पवित्र प्रांगण में 62वां तथा इस वर्ष का 12वां रक्तदान शिविर आयोजित किया। यह शिविर सरायकेला सदर अस्पताल के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें कुल 85 यूनिट रक्त एकत्रित किए गए।
शिविर का संचालन सरायकेला शाखा प्रमुख अमिताभ मुखर्जी के नेतृत्व में किया गया। यह शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चला। बारिश, उमस और गर्मी के बावजूद रक्तदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया, जो इस आयोजन की सफलता का प्रतीक रहा।
शिविर के सफल संचालन में मंडली के संस्थापक सह संरक्षक अमिताभ मुखर्जी के साथ-साथ सरायकेला सदर अस्पताल की चिकित्सक डॉ. अनुपमा कुमारी, वरिष्ठ तकनीशियन शिव कुमार सिंह, अर्धेंदु कुमार सिंह, चिंता कुमारी, तनुजा कुमारी, अभिनाश कवि, कृष्ण चंद्र राणा, बिक्रम सिंह मोदक, बिट्टू दरोगा, बिकाश कुमार दरोगा, नवीन चौधरी, चित्रा पटनायक, राजेश साहू, मंटू सिंह मोदक, बिस्वजीत प्रमाणिक, अमित कुमार, बिबीलाल पॉल सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) की यह पहल न केवल रक्त की आवश्यकता को पूरा करती है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी सशक्त बनाती है।



