ट्रक में लूटपाट करने के एक आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल, तीन फरार

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

ट्रक में लूटपाट करने के एक आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल, तीन फरार

चांडिल, 18 जुलाई : चौका थाना की पुलिस ने एनएच पर ट्रक चालक से लूटपाट करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं लूटपाट करने के तीन अन्य आरोपी फरार हो गए। इस संबंध में चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि चार अपराधकर्मियों ने एनएच पर एक ट्रक चालक से ट्रक का चाभी और नकद राशि लूट लिया था। इसकी जानकारी मिलते ही चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और चावलीबासा के सामने से एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के आने की भनक लगते ही तीन अन्य आरोपी फरार होने में सफल रहे। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। ट्रक लूट के आरोप में गिरफ्तार हुए आरोपी का नाम अजय महतो बताया जा रहा है और वह ईचागढ थाना क्षेत्र के गौरांगकोचा का निवासी है। वहीं फरार होने वाले तीन आरोपी भी गौरांगकोचा के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि एनएच पर चारों ने मिलकर ट्रक चालक से ट्रक का चाभी और 6000 रुपये नगद लूट लिया था। शुक्रवार को चौका थाना की पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Share This Article