जर्जर पुलों के निर्माण के लिए रक्षा राज्य मंत्री ने सचिव को लिखा पत्र

चांडिल, 17 जुलाई : रांची संसदीय क्षेत्र के सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के तीन जर्जर फूलों के निर्माण के लिए राज्य सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग, (ग्रामीण कार्य मामले) के सचिव को पत्र लिखा है। लिखे गए पत्र में उन्होंने बताया है कि जनहित में योजनाओं का क्रियान्वयन आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत एनएच 33 रांगामाटी से सिल्ली रोड को जोड़ने वाले सड़क पर स्थित टीकर पुल और चांडिल प्रखंड अंतर्गत पारडीह (जमशेदपुर) से तामुलिया, कपाली को जोड़ने वाला तामुलिया नाला पर बना पुल जर्जर हालत में है। जनहित में दोनों पुल का निर्माण आवश्यक है। दोनों सड़क काफी व्यस्ततम सड़कों में से हैं जिसपर बड़ी आबादी निर्भर है।
इसके साथ ही रांची जिले के सिल्ली प्रखंड अंतर्गत लोटा पंचायत के भांडरा टोला में उरांगगढ़ा नदी में पुल का निर्माण भी जनहित में आवश्यक है। सचिन को लिखे गए पत्र में उन्होंने तीनों सड़कों पर स्थित पुलों के निर्माण में कहां है कि इस दिशा में नियमानुकुल कार्यवाही करें। टीकर और तमोलिया के जर्जर पुल के निर्माण को लेकर सरायकेला खरसावां जिला भाजपा के महामंत्री मधुसूदन गोराई ने सांसद सह केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया था। उन्होंने बताया था कि दोनों पुल काफी पुराना है और वर्तमान में जर्जर हालत में है। भारी वाहनों के आवागमन के दौरान जर्जर पुल पर कभी भी दुर्घटना कर सकती है।



