“नारी सम्मान और स्वावलंबन से ही मजबूत होगा समाज” – महिला दिवस पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो का संकल्प

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

“नारी सम्मान और स्वावलंबन से ही मजबूत होगा समाज” – महिला दिवस पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो का संकल्प


नीमडीह, 08 मार्च : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने क्षेत्र की माताओं, बहनों और बेटियों को शुभकामनाएँ देते हुए महिला सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को समाज की प्रगति की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएँ केवल परिवार की धुरी ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं।
मधुश्री महतो ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों की मजबूती में महिलाओं की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि आज का दिन केवल उत्सव मनाने का नहीं, बल्कि महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षित वातावरण देने के संकल्प को दोहराने का भी अवसर है।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि क्षेत्र की हर बेटी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, हर महिला को सम्मान और हर माँ-बहन को सुरक्षित व आत्मनिर्भर जीवन उपलब्ध कराना समाज और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।
जिला परिषद उपाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि सरायकेला-खरसावां जिले में महिलाओं के अधिकार, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे, ताकि महिलाएँ आत्मविश्वास के साथ समाज में आगे बढ़ सकें।
अंत में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी से सशक्त, सुरक्षित और सम्मानित समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प लेने की अपील की।

Share This Article