बिजली विभाग की लापरवाही से कपाली में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा 

Manbhum Updates
2 Min Read

 

चांडिल, 06 अप्रैल :  सरायकेला खरसवां जिले के कपाली नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 16 के डांगरडीह – रहमतनगर में बिजली का पोल गिरने कि अवस्था में है| यहाँ 11,000 के  हाई वोल्टेज तार वाली एक पोल एक तरफ झुक गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है|  यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है, जहां यह पोल गाड़ा गया है| वहीं, उक्त पोल के अगल बगल एडवेस्टर के घर है|

एक तरफ झुकी हुई हाई वोल्टेज बिजली पोल

वर्तमान समय आंधी तूफान की है, आए दिन शाम के समय आंधी तूफान या रही है, जिससे पोल गिरने कि संभावना बढ़ जाती है| बताया जा रहा है कि जब आंधी तूफान के कारण बिजली का पोल हिलने डुलने लगती है तो आसपास के लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों में जाकर आश्रय लेते हैं|

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब आठ महीने से बिजली पोल की स्थिति जस कि तास बनी हुई है, जबकि इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कपाली नगर परिषद तथा बिजली विभाग से पोल को दुरुस्त करने का आग्रह किया था| परंतु, आजतक किसी तरह कि कारवाई नहीं हुई| तो क्या नगर परिषद के अधिकारी और बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है?

Share This Article