पवित्र सावन माह के पहली सोमवारी को आम्रेश्वर धाम में भक्तों ने भोलेनाथ का किया जलार्पण

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

पवित्र सावन माह के पहली सोमवारी को आम्रेश्वर धाम में भक्तों ने भोलेनाथ का किया जलार्पण

खूंटी, विशेष संवाददाता,14 जुलाई : सावन माह के पहली सोमवार पर दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने बाबा आम्रेश्वर धाम मंदिर, खूंटी पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सुबह लगभग चार बजे जैसे ही भेलेनाथ और अन्य मंदिरों के पट खुले, पूरा धाम परिसर बोल बम, हर हर महादेव के जयकारों से गुंज उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना कर अपने और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंधन समिति ने बताया कि लगभग 20 हजार की संख्या में महिला, पुरूष एवं बच्चों ने पहली सोमवारी पर जलार्पण किया।

एक महीना तक चलने वाले श्रावणी मेले में शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा की चाक-चैबंद व्यवस्था की गई है। मौके पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस, जैप और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। तोरपा, कर्रा, खूंटी और मुरहू थाना की पुलिस के अलवा महिला पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। मंदिर परिसर की स्वच्छता एवं साफ-सफाई में प्रबंधन समिति एवं नगर पंचायत के सफाई कर्मी मुस्तैद हैं। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। प्रबंधन समिति, आम्रेश्वर धाम के पदधिकारी और वॉलैंटियर्स भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में योगदान दे रहे हैं ताकि यहां आने वाले शिवभक्तों को एक अद्वितीय अनुभव प्राप्त हो।

Share This Article