Manbhum UpdatesManbhum UpdatesManbhum Updates
Font ResizerAa
  • Home
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Business/Entertainment
  • Crime
  • Cultural
  • Politics
  • Sports
Font ResizerAa
Manbhum UpdatesManbhum Updates
  • Read History
  • Environment
  • Politics
  • Technology
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • Read History
  • Categories
    • Politics
    • Technology
    • Environment
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Manbhum Updates All Rights Reserved | Design & Developed By: Netmore Technology
JharkhandPoliticsSaraikela-Kharsawan

चांडिल : गड्ढों में तब्दील सड़कों से बढ़ा हादसों का खतरा, BJP युवा मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

MANBHUM UPDATES
Last updated: July 9, 2025 6:36 pm
By MANBHUM UPDATES
Share
2 Min Read
SHARE

चांडिल : गड्ढों में तब्दील सड़कों से बढ़ा हादसों का खतरा, BJP युवा मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

चांडिल, 09 जुलाई : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति लगातार दुर्घटनाओं का कारण बनती जा रही है। चौका मोड़ से सर्विस लाइन, कंदरबेड़ा रोड से उरमाल और चांडिल गोलचक्कर से मानीकुई प्रखंड कार्यालय तक की सड़कें इतनी जर्जर हो चुकी हैं कि गड्ढों में सड़क ढूंढना मुश्किल हो गया है। इन सड़कों पर चलना आम लोगों के लिए जोखिम भरा सफर बन गया है।

हाल ही में हुई लगातार बारिश ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। जलजमाव के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा, पाटा डाउन टोल प्लाजा के पास, एनएच-33 पर मुखिया होटल के समीप जय मंगला कंपनी के पास, चौका-पातकुम रोड पर सिद्धि विनायक कंपनी के पास और रूगड़ी में दुर्गा साव के सीमेंट गोदाम के नजदीक भारी वाहनों का अनियमित ठहराव भी हादसों की संख्या बढ़ा रहा है।

इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री आकाश महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सड़कों की बदहाली ने आम नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है और यदि शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया, तो बड़ी दुर्घटनाएं घट सकती हैं।

ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नवीन महांती, मिथुन कुमार, राजेंद्र पंडा, गणेश महतो और शशि मिश्रा भी मौजूद थे।

मुख्य न्यायाधीश पर हमला के विरोध में कालिंदी समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नो-मैपिंग और विसंगतियों वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन, बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे संपर्क
पारिवारिक रस्म अदायगी के बीच चांडिल डैम पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, अधिकारियों से ली जलस्तर और हाइडल प्रोजेक्ट की जानकारी
ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच : विधायक सविता महतो

 

युवा मोर्चा ने प्रशासन से निम्न मांगें की :

चौक मोड़ से उरमाल, चांडिल गोलचक्कर से मानीकुई, और चौका-कांड्रा रोड सहित सभी जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत की जाए।

मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों के अनियमित ठहराव को रोका जाए ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

स्थानीय निवासियों और भाजपा युवा मोर्चा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़कों की मरम्मत नहीं हुई, तो जन आक्रोश बढ़ सकता है और प्रशासन इसकी जिम्मेदार होगी।

TAGGED:BJP Yuva Morcha submitted memorandumChandil updatesChandil: Risk of accidents increased due to potholed roads
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article दिल्ली में सीएम हेमंत सोरेन से मिले नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी
Next Article भारत बंदी के समर्थन में SUCI (कम्युनिस्ट) ने चांडिल में निकाली रैली, सरकार की नीतियों के खिलाफ की नारेबाजी

Recent Posts

  • किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में तेजी लाने का निर्देश, जिला स्तर पर लगेगा किसान मेला
  • चक्रवाती तूफान ‘AKVAN’ को लेकर सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों की निगरानी के निर्देश
  • सरायकेला-खरसावां में पांच दिनों में 626 परिवारों को मिला पक्का मकान, 92 परिवारों ने गुरुवार को किया गृह प्रवेश
  • पोषण से महिला सशक्तीकरण तक, स्थापना दिवस पखवाड़ा में आंगनबाड़ी केंद्रों पर चला जागरूकता अभियान
  • नुक्कड़ नाटक के जरिए गांव-गांव पहुंचाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी

Categories

  • Adityapur
  • Arsha
  • Baghmundi
  • Bahragora
  • Balrampur
  • Balrampur
  • Barabazar
  • Bihar
  • Bishtupur
  • Bokaro
  • Business/Entertainment
  • Chaibasa
  • Chandankiyari
  • Chandil
  • Chas
  • chowka
  • Crime
  • Cultural
  • Deoghar
  • Devotional
  • Dhanbad
  • Environment
  • Farming
  • Gamhariya
  • Ghatshila
  • Giridih
  • Ichagarh
  • Jamshedpur
  • Jhalda
  • Jharkhand
  • Jugsalai
  • Kharsawan
  • Khunti
  • Kuchai
  • Kukdu
  • Manbazar
  • Mango
  • Nimdih
  • Patamda
  • Politics
  • Potka
  • purulia
  • Puruliya
  • raghunathpur
  • Rajnagar
  • Ramgarh
  • Ranchi
  • Sakchi
  • Saraikela-Kharsawan
  • Special Story
  • Sports
  • Technology
  • Uncategorized
  • west bengal
  • World

You May also Like

Chandilchowka

कपाली वासियों पर मेहरबान हुई ईचागढ़ विधायक सविता महतो : 1400 फीट पीसीसी सड़क निर्माण का किया शिलान्यास, अलकबीर रोड़ बनाने का भी दिया आश्वासन – कपाली वासियों ने जताया विधायक का आभार

July 25, 2026
Jamshedpur

साहित्य, सृजनशीलता और प्रतिभा का उत्सव ‘सोलिएस्टा-2026’ संपन्न, विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी रचनात्मक क्षमता

November 5, 2026
CulturalJharkhand

धुमधाम से मनाया गया अग्राहन संक्रांति, घर-घर बना पारंपरिक पीठा – जानिए छोटा मकर पर्व की परंपरा

December 17, 2025
Jharkhand

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2025: अब रील्स बनाएँ, संस्कृति सजाएँ और इनाम पाएं!

July 31, 2025
Show More
  • More News:
  • Manbhum updates
  • Breaking news
  • Latest news
  • Jharkhand updates
  • Manbhum updates News
  • saraikela updates
  • local news updates
  • Big breaking news
  • Chandil updates
  • Manbhum updates latest news
  • Manbhum updates breaking news
  • Jamshedpur updates
  • Manbhum updates local news
  • Jharkhand manbhum updates
  • Dc saraikela
  • Manbhum updates big breaking news
  • Ranchi updates
  • Seraikela kharsawan
  • Chandil
  • Chandil manbhum updates
Manbhum Updates

“Manbhum Updates” एक भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो आपको तेज, सटीक और निष्पक्ष खबरें देने के लिए समर्पित है। हम खास तौर पर स्थानीय खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की भी जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करते हैं। हमारा उद्देश्य है – “तेज खबर, साफ नजर” के साथ जनता को सही जानकारी देना।

चाहे राजनीति हो, समाज, शिक्षा, रोजगार या जन-आंदोलन – Manbhum Updates हर जरूरी विषय पर आपकी आवाज़ बनने का काम करता है।

Youtube Facebook X-twitter Whatsapp

About Company

  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
  • Advertise with US

© Manbhum Updates, All Rights Reserved | Design & Developed By: Netmore Technology

© Manbhum Updates All Rights Reserved | Design & Developed By: Netmore Technology
Welcome to Manbhum Updates
Username or Email Address
Password

Lost your password?