खड़े ट्रक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

चांडिल, 8 जुलाई : चौका-कांड्रा सड़क पर चौका थाना क्षेत्र के घाट दुलमी के पास मंगलवार भोर को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मृत्यु हो गई। वहीं बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान चांडिल थाना क्षेत्र के नारगाडीह निवासी कृष्णा टुडू के रूप में किया गया है। घायल युवकों में योगेंद्र टुडू चौका थाना क्षेत्र के टुरु निवासी हैं जबकि सोनाराम किस्कू नारगाडीह के रहने वाले हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची चौका थाना की पुलिस ने दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार तीन युवक चौका थाना क्षेत्र के बांसडूंगरी गांव बारात गए थे। बारात में शामिल होने के बाद वापसी के दौरान करीब 4:30 बजे घाट दुलमी के पास सड़क पर खड़े एक ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। गुल्ला टूटने के कारण ट्रक सड़क पर ही खड़ा था। टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर ही कृष्ण की मृत्यु हो गई जबकि दोनों जीवन को के सिर पर चोट लगने से हुए गंभीर रूप से घायल हो गए।



