मुरहू में निःशुल्क नेत्र जांच महाशिविर का आयोजन, एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ करेंगे उपचार — सांसद कालीचरण मुंडा के सौजन्य से आयोजित हो रहा है शिविर

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

मुरहू में निःशुल्क नेत्र जांच महाशिविर का आयोजन, एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ करेंगे उपचार — सांसद कालीचरण मुंडा के सौजन्य से आयोजित हो रहा है शिविर

खूंटी, मुरहू 06 जुलाई : खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय कालीचरण मुंडा के सौजन्य से मुरहू प्रखंड परिसर स्थित पड़हा राजा, मुंडा मानकी भवन में कल 7 जुलाई को एक विशेष नेत्र जांच महाशिविर का आयोजन किया गया है। इस स्वास्थ्य सेवा शिविर में एम्स, नई दिल्ली के अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच की जाएगी।

शिविर प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेगा। आयोजकों ने बताया कि आंखों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या से पीड़ित आमजन इस शिविर में पहुँचकर अपनी नेत्रों की जाँच और चिकित्सीय परामर्श निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

इस जनसेवा मूलक आयोजन के संबंध में अजय कुमार साहू, मुरहू प्रखंड अध्यक्ष, कांग्रेस ने बताया कि क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु यह शिविर आयोजित किया गया है, और आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही है।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने की संभावना है। यह पहल न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ाएगी, बल्कि आमजन को समय पर उपचार की दिशा में भी प्रेरित करेगी। रविवार को शिविर की सफलता के लिए बैठक की गई और आयोजक मंडली के सदस्यों को विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Share This Article