केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची रवाना हुए भाजपाई

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची रवाना हुए भाजपाई

चांडिल, 3 जुलाई : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग के मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ईचागढ़ विधानसभा से बड़ी संख्या में भाजपाई रांची रवाना हुए। विदित हो की राज की राजधानी रांची में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सड़क परिवहन विभाग से संबंधित कई विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्याश करने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री टाटा रांची फोरलेन सड़क पर चांडिल प्रखंड अंतर्गत घोड़ानेगी में ओवरब्रिज का भी शिलान्यास करेंगे। घोड़ानेगी से ही चांडिल बाजार को बाईपास करते हुए एनएच 32 का निर्माण कराया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के भाजपाइयों में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रांची रवाना होने वालों में भाजपा नेता जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष देवाशीष राय, सरायकेला खरसावां जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई, महेश कर्मकार, विशाल चौधरी, दिवाकर सिंह, काबुल पाल, अप्पू खां, मिलन प्रमाणिक, बावन सिंह, कृष्णा महतो, राजीव रंजन गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल थे। इसके अलावा अलग-अलग टीम बनाकर क्षेत्र के भाजपाई रांची रवाना हुए।

Share This Article