कायो हिगोआना कराटे डो द्वारा एकदिवसीय ग्रेडिंग टेस्ट आयोजित।

चांडिल ,30जून : अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत जामडीह कला भवन में कायो हिगोआना कराटे डो द्वारा 43 बच्चों का ग्रेडिंग टेस्ट आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने आत्मसंयम और अनुशासन के साथ टेस्ट में भाग लिया। कराटे ग्रेडिंग टेस्ट का निरीक्षण कार्यो हिगोआना कराटे डो के मुख्य निर्देशक धनंजय प्रमाणिक और रथू महतो ने किया।43 बच्चों ने आत्मसंयम और अनुशासन के साथ टेस्ट में भाग लिया।कराटे न केवल आत्मरक्षा का माध्यम है, बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास में भी सहायक होती है।
निरीक्षक धनंजय प्रमाणिक ने कहा कि कराटे बालिकाओं के लिए अनिवार्य होना चाहिए, ताकि वे आत्मनिर्भर और सुरक्षित रह सकें।यह आयोजन बच्चों के लिए आत्मविश्वास को बढ़ाने और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक फैलाने के उद्देश्य से किया गया।कराटे शारीरिक और मानसिक विकास में भी सहायक होती है, जिससे बच्चे स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनते हैं।कराटे प्रशिक्षण बच्चों को आत्मरक्षा के तरीके सिखाता है और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है।



