नारायण आईटीआई में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संगोष्ठी आयोजित

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चांडिल ,29 जून : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत लुपुंगडीह स्थित नारायण आईटीआई परिसर में रविवार को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण से हुई।इस अवसर पर मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद व भाजपा झारखंड प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से विकास कार्य प्रभावित होते हैं और प्रशासनिक संसाधनों पर अतिरिक्त भार पड़ता है। उन्होंने कहा कि एक साथ चुनाव होने से नीतिगत निरंतरता, स्थायित्व और विकास की गति सुनिश्चित होगी।उन्होंने बताया आजादी के बाद हुए दो चुनाव एक ही साथ कराए गए थे,भाजपा नित केंद्र सरकार उसी परंपरा को देश में स्थापित करना चाह रही है।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. जटाशंकर पांडे ने की, संचालन प्रो. सुदृष्ट कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन देवाशीष राय ने किया।संगोष्ठी के बाद डॉ. वर्मा ने छात्रों से संवाद कर उन्हें कौशल विकास, सरकारी योजनाओं और करियर गाइडेंस संबंधी जानकारी दी। उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत सेवाश्रम संघ सोनारी के सचिव श्रीधर महाराज, जमशेदपुर सांसद प्रतिनिधि अधिवक्ता संजीव कुमार, ट्रस्टी इंदु देवी, भाजपा जिला महामंत्री मधु गोराई, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष देवाशीष राय, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिता पारित उपस्थित रहे।

मौके पर भाजपा कार्यसमिति सदस्य जटा शंकर पांडे,जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई,नीमडीह पूर्वी मंडल अध्यक्ष बिपुल सिंह,कुकड़ू मंडल अध्यक्ष भरत चंद्र महतो,चांडिल मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार पोद्दार,चौका मंडल अध्यक्ष मोतीलाल कुंभकार,ईचागढ़ मंडल अध्यक्ष फटीक चंद्र गोराई,सोमारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार,पूर्व जिप उपाध्यक्ष देवाशीष राय,पूर्व जिप सदस्य अनीता पारित,पप्पु वर्मा सुमन मुखर्जी , आकाश महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

Share This Article