शब्बीर हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, कपाली पुलिस की कार्रवाई जारी

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

शब्बीर हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, कपाली पुलिस की कार्रवाई जारी

कपाली, 28 सितंबर : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में जनवरी 2025 में हुए शब्बीर हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को कपाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद फरहान उर्फ फरहान खान (19) के रूप में हुई है। वह कपाली के ताजनगर, मुसल दुकान के समीप का रहने वाला बताया गया है।

कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि जनवरी 2025 में शब्बीर की तेजधार चाकू से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, मामले में फरहान खान फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

पुलिस ने गुप्त सूचना और लगातार की जा रही कार्रवाई के आधार पर फरहान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

लगातार कार्रवाई से अपराधियों में बढ़ी चिंता

कपाली ओपी क्षेत्र में हाल के दिनों में पुलिस की सक्रियता बढ़ी है। पुलिस द्वारा लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कपाली पुलिस की लगातार धर-पकड़ से फरार आरोपियों पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है।

स्थानीय स्तर पर भी पुलिस की इस सक्रियता को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आपराधिक मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई कर रही है।

Share This Article