ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच : विधायक सविता महतो

Manbhum Updates
1 Min Read

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच : विधायक सविता महतो

चांडिल/कुकडू, 22 सितंबर : सरायकेला खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर – काड़का और चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में मंगलवार को आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने दोनों ही प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत इन प्रतिभाओं को उचित मंच और अवसर देने की है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की भावना विकसित करता है।

विधायक ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की।

मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, कृष्णा किशोर महतो, अर्जुन सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Share This Article