नीमडीह में आंगनबाड़ी सेविका चयन फिर टला, तीसरी बार भी अधिकारी नहीं पहुंचे – ग्रामीणों में आक्रोश

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

नीमडीह में आंगनबाड़ी सेविका चयन फिर टला, तीसरी बार भी अधिकारी नहीं पहुंचे – ग्रामीणों में आक्रोश

नीमडीह, 03 अगस्त: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड से आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी का गंभीर मामला सामने आया है। झिमड़ी पंचायत में सोमवार को सेविका चयन के लिए आमसभा की तिथि निर्धारित थी, लेकिन निर्धारित समय पर न तो महिला एवं बाल विकास पदाधिकारी (सीडीपीओ) पहुंचीं और न ही कोई अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हुआ। अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण चयन प्रक्रिया एक बार फिर पूरी नहीं हो सकी।
स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि यह पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी दो बार चयन के लिए तिथि और समय तय किया गया था, लेकिन दोनों अवसरों पर भी संबंधित अधिकारी नहीं पहुंचे, जिससे प्रक्रिया अधूरी रह गई। अब लगातार तीसरी बार चयन टलने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

Share This Article