चौका में भाजपा का मशाल जुलूस, JPSC-JSSC पेपर लीक मामले में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
चांडिल, 31 जुलाई : JPSC एवं JSSC की कथित पेपर लीक मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार शाम झारखंड सरकार के खिलाफ चौका मोड़ में विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा चौका मंडल के तत्वावधान में संध्या करीब 7 बजे चौका मोड़ पर मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा चौका मंडल अध्यक्ष चामू राम भूंईयां ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा निष्पक्ष जांच की मांग की।
मशाल जुलूस में भाजपा जिला महामंत्री भूषण मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो, भाजयुमो जिला महामंत्री युधिष्ठिर महतो, मंडल महामंत्री धनंजय मंडल, प्रह्लाद महतो, मंडल उपाध्यक्ष मंगल लायक, दुलाल गोराई, नयन सिंह मुंडा, बनबिहारी महतो, गणपति सिंह मुंडा, सिदाम लायेक, शंभू कालिंदी, राहुल मंडल, हेमंत महतो, अनिल मांझी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।