चांडिल के हारुडीह गांव में बहाल हुई बिजली, Manbhum Updates में खबर प्रकाशित होने के बाद लगा नया ट्रांसफार्मर

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चांडिल के हारुडीह गांव में बहाल हुई बिजली, Manbhum Updates में खबर प्रकाशित होने के बाद लगा नया ट्रांसफार्मर

चांडिल, 01 जुलाई : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत हारुडीह गांव के ऊपर टोला में पिछले पांच दिनों से बंद पड़ी बिजली आपूर्ति आखिरकार बहाल हो गई। मंगलवार को Manbhum Updates पर ग्रामीणों की समस्या प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद विद्युत विभाग हरकत में आया और बुधवार को गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई।

गौरतलब है कि 26 जून को गांव का ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण पूरे ऊपर टोला की बिजली ठप हो गई थी। ग्रामीणों ने 27 जून को ही विद्युत विभाग को इसकी लिखित सूचना देकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी, लेकिन कई दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे भीषण उमस और गर्मी के बीच ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

समाचार प्रकाशित होने के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और बुधवार को नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। बिजली आने से गांव के लोगों ने राहत की सांस ली।

ग्रामीणों ने समय पर उनकी समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए Manbhum Updates का आभार जताया। उनका कहना है कि समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग ने तेजी से कार्रवाई की, जिससे गांव में फिर से बिजली बहाल हो सकी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि आगे भी उनकी जनसमस्याओं को इसी तरह प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Share This Article