सरायकेला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 679 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

Manbhum Updates
3 Min Read

सरायकेला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 679 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

सरायकेला, 07 मई : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत बंधुगोड़ा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी गुरुवार को जिले की पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने संवाददाता सम्मेलन में दी। इस संबंध में बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंधुगोड़ा स्थित इम्तियाज खान के किराए के मकान में महाराजा अली नामक युवक अपने सहयोगियों के साथ बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी टीम का गठन किया और मकान में छापा मारा।

मकान में मौजूद कुल 03 लोगाें को हिरासत में लेकर मकान आैर कमरे की विधिवत तलाशी जी गई। इस क्रम में महाराजा अली के कमरे से अलग-अलग पैकेट में कुल 679 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। बरामद ब्राउन शुगर को विधिवत जप्ती सूची बनाते हुए जप्त किया गया एवं अवैध रूप से ब्राउन सुगर के परिवहन एवं खरीद.बिक्री में संलिप्त तीनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। बरामद कुल 679 पुड़िया ब्राउन शुगर का कुल वजन लगभग 82.80 ग्राम बताया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

इसके अलावा पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, दो मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी जब्त किया हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में 22 वर्षीय महाराजा अली, 52 वर्षीय असगर अली और 24 वर्षीय शबनम परवीन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार महाराजा अली की पहचान ड्रग पेडलर के रूप में हुई है और उसके खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त सरायकेला थाना अंतर्गत सिनी ओपी के कमलपुर निवासी महाराजा अली के विरूद्ध पूर्व में कुल 03 मामले दर्ज है। उसके खिलाफ मानगो थाना में 2023 में, साकची थाना में वर्ष 2026 और आरआईटी थाना में 2025 में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।

Share This Article