2022 की नीलांचल कंपनी डकैती कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, वारंट के आधार पर पुलिस ने दबोचा

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

2022 की नीलांचल कंपनी डकैती कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, वारंट के आधार पर पुलिस ने दबोचा

कांड्रा, 23 जून : वर्ष 2022 में नीलांचल कंपनी में हुई डकैती के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को कांड्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमर प्रमाणिक उर्फ प्रेमराज के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसके कारण उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमर प्रमाणिक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2022 में नीलांचल कंपनी में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। मामले में उसकी गिरफ्तारी पूर्व में भी हो चुकी थी और वह जेल जा चुका था। हालांकि जेल से रिहा होने के बाद वह लगातार न्यायालय में पेशी से अनुपस्थित रहा।

न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहने को गंभीरता से लेते हुए माननीय न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। वारंट जारी होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू ने बताया कि आरोपी अमर प्रमाणिक के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल उसे नीलांचल कंपनी डकैती कांड में न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। अन्य मामलों में भी उसकी भूमिका और संलिप्तता की जांच की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share This Article