नीमडीह में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

नीमडीह में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

नीमडीह, 23 जून : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह थाना परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा मोहर्रम जुलूस कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया एवं त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर चर्चा की।

बैठक में नीमडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव,अंचलाधिकारी अभय कुमार दिवेदी,पुलिस निरीक्षक रवि कुमार सिंह,थाना प्रभारी दिल्सन बिरुआ एवं जनप्रतिनिधि सहित मोहर्रम जुलूस कमेटियों के सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम त्याग, बलिदान और भाईचारे का पर्व है। सभी समुदायों के लोगों को आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाना चाहिए। प्रशासन ने जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

Share This Article