एनएच पर हुई दर्दनाक सड़क हादसे में चालक की मौत, पांच गंभीर

Manbhum Updates
2 Min Read

एनएच पर हुई दर्दनाक सड़क हादसे में चालक की मौत, पांच गंभीर

ईचागढ़, 25 सितंबर : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर ईचागढ़ थाना क्षेत्र के दारुदा गांव के सामने गुरुवार की अहले सुबह दर्दनाक घटना घटी। यहां एक तेज रफ्तार मारुति ईको कार अपने आगे चल रहे एक कंटेनर को जोरदार टक्कर मारी। जोरदार टक्कर में मारुति ईको कार का चालक वाहन में बुरी तरह से फंस गया, जिसे कड़ी मेहनत के बाद जेसीबी से वाहन को खिंचवाकर निकालने का प्रयास किया गया। बाद में गैस कटर से वाहन को काटकर उसे बाहर निकाला गया। बताया गया कि इस हादसे में चालक की मृत्यु मौके पर ही हो गई थी।

सड़क हादसे में कार पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को दी। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा कंटेनर के पीछे घुस गया था। कंटेनर के पीछे दबी कार करीब 300 मीटर तक ऐसे ही आगे बढ़ती रही। दारुदा गांव के समीप सड़क किनारे स्थित एक होटल के सामने कंटेनर रुक गया। मारुति ईको कार पर कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें दो महिला शामिल हैं।

Share This Article