तिरुलडीह थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

कुकड़ू, 21 जून : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को तिरुलडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चांडिल पुलिस निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने की।

बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अंजुमन कमिटी के सदस्यों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान मुहर्रम के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

पुलिस निरीक्षक रवि कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि मुहर्रम आस्था और अनुशासन का पर्व है। इसे आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाया जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बैठक में मौजूद शांति समिति एवं अंजुमन कमिटी के सदस्यों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया और पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साव, उप प्रमुख एकराम अंसारी, गोरा चांद सिंह, विजय कुईरी सहित अंजुमन कमिटी के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article