बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

चांडिल, 29 मई : कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ बादल घिर आए और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश के बाद काफी राहत मिली।

तेज बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश शुरू होते ही लोग घरों और दुकानों के बाहर निकलकर ठंडी हवाओं का आनंद लेते नजर आए। वहीं, किसानों ने भी बारिश का स्वागत किया है। उनका कहना है कि बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और खेती कार्यों में सहायता मिलेगी।

मौसम में आए इस बदलाव से पूरे क्षेत्र में गर्मी का असर कम हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने तथा कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। हालांकि कुछ देर तक झमाझम बारिश होने के बाद मौसम में फिर बदलाव हुआ। दोपहर बाद आसमान साफ हुआ और धूप खिली।

Share This Article