हीट वेव का अलर्ट जारी, जाने क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

हीट वेव का अलर्ट जारी, जाने क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

जमशेदपुर, 22 मई : सूमचा झारखंड वर्तमान में भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। लोग चिलचिलती धूप और लू मारने वाली गर्मी से परेशान हैं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्र में तपती अधिकतम तापमान से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। हीट वेव से लोग परेशान हैं। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही तपती गर्मी का असर दिखने लगता है।

मौसम विभाग के अनुसार 24 मई तक अधिकतम तापमान में कमी आने के संकेत नहीं हैं। आने वाले दो दिनों तक क्षेत्र में लू, बिजली गिरने के साथ तूफान और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 25 मई से दिन के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 25 से 28 मई तक आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश, गरज के साथ तूफान या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 25 मई के बाद से मौसम लोगों को राहत पहुंचाना शुरू कर सकती है। राहत की बात है कि मौसम पूर्वानुमान में 25 से 28 मई तक आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट भी प्रारंभ होगा। वर्तमान में जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामन्य से 6.4 डिग्री सेलसियस और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। राज्य में 15 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना जताइ गई है।

Share This Article