शिक्षा एवं पेयजल समस्या को लेकर विश्वनाथ महतो ने मंत्रियों को सौंपा ज्ञापन

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

पटमदा, 21 मई : क्षेत्र में शिक्षा एवं पेयजल समस्याओं को लेकर समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्या कुमार एवं योगेंद्र प्रसाद से शिष्टाचार मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

मंत्री सुदिव्या कुमार से मिलकर उन्होंने क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, जर्जर विद्यालय भवन तथा छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यक शैक्षणिक सुविधाओं की समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की गई।

वहीं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मिलकर क्षेत्र में खराब पड़े चापाकल, जलमीनार तथा पेयजल संकट की समस्या से अवगत कराया। गर्मी के मौसम को देखते हुए शीघ्र मरम्मत एवं नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई। दोनों मंत्रियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक पहल एवं त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Share This Article