चांडिल थाना की पुलिस ने चलाया विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम

Manbhum Updates
1 Min Read

चांडिल थाना की पुलिस ने चलाया विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम

चांडिल, 15 मई : चांडिल थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चिलगु में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल विवाह निषेध, साइबर अपराध से बचाव एवं डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने डायल-112, आपातकालीन सेवा-108 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बच्चा चोरी संबंधी अफवाहों से बचने, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, सतर्क एवं जागरूक रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी इस पहल की सराहना की।

Share This Article