

पारिवारिक तनाव से तंग आकर जीवनलीला समाप्त करने के लिए युवती ने तालाब में लगाई छालांग
रांची, 15 मई : रांची जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक बड़ा तालाब के पास शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवती ने अचानक तालाब में छलांग लगा दी। पारिवारिक तनाव से तंग आकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश में तालाब में युवती के छालांग लगाने के बाद आसपास मौजूद लोग हरकत में आए। मौके पर मौजूद कुछ सहसी लोगों ने सूझबूझ व तत्परता दिखाते हुए तालाब में छलाग लगा दी और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे युवती की जान बच गई। युवती की पहचान रांची के विद्यानगर की रहने वाली पूजा मिश्रा के रूप में की गई है।
तालाब में मौजूद लोगाें ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को पूजा मिश्रा बड़ा तालाब के किनारे काफी परेशान और मानसिक तनाव में दिख रही थी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने अचानक गहरे पानी में छलांग लगा दी। युवती को डूबता देख आसपास के घाट पर मौजूद स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत हरकत में आए, कुछ साहसी युवकों ने बिना वक्त गंवाए तालाब में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को पानी से बाहर निकाल लिया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवती को अपनी कस्टडी में लिया। प्राथमिक जांच और पूछताछ में जो बात सामने आ रही है, उसके मुताबिक इस आत्मघाती कदम के पीछे गंभीर पारिवारिक विवाद थी। युवती ने पुलिस को बताया कि घर में किसी बात को लेकर हुए आपसी झगड़े के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। इसी तनाव में उसने अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की।

























