शिविर में 65 यूनिट रक्त संग्रह, शामिल हुए विधायक सरयू राय, विधायक पूर्णिमा साहू व पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

जमशेदपुर, 10 मई : जमशेदपुर के बागुनहातु स्थित सरना प्रथमिक विधालय में शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संघ, बागुनहातु एवं आदिवासी हो समाज युवा महासभा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 65 यूनिट संग्रह किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ भगवन विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। शिविर में रक्तदाताओं का उत्सवर्धन करने के लिए कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य पहुंचें। सभी ने कहा कि रक्तदान करना जीवनदान करने के जैसा है। सभी योग्य लोगों को रक्तदान करना चाहिए।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू, जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय, पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, नमन संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले, जम्बू अखाड़ा के संस्थापक बंटी सिंह आदि उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में रवि सवैया, सुरा बिरुली, कृष्ण सिरका, डॉ. गुईया, मुकेश साहू, जीना दादा, लखन साहू, जीवन साहू, राजेश, राकेश साहू, उमेश साहू, अमर, पोलू गगराई, भारत राव, महेश, संतोष, भगवत दत्त, भागवत साहू, सुजीत, अप्पा राव सहित सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।

Share This Article