चाईबासा : सब्जी बेचने जा रहे ग्रामीण पर तीर से जानलेवा हमला, 20 तीर चलाए, 3 शरीर में घुसे

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चाईबासा, 09 मई : पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में तीर मारकर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना झाींकपानी थाना क्षेत्र के बेटेया गांव का बताया जा रहा है। आरोप है कि बेटेया गांव निवासी 45 वर्षीय चोया बिरूली पर चिड़ियापहाड़ी गांव निवासी दोपे बिरूली ने एक के बाद एक 20 तीर चलाए, जिसमें से 3 तीर पीड़ित के शरीर में घुस गए।

सब्जी बेचने हाट जा रहा था पीड़ित

जानकारी के मुताबिक झींकपानी थाना क्षेत्र के बेटेया गांव निवासी 45 वर्षीय चोया बिरूली शनिवार को अपने गांव से सब्जी लेकर जोड़ापोखर हाट में बेचने जा रहे थे। रास्ते में छुपकर बैठे चिड़ियापहाड़ी गांव निवासी दोपे बिरूली ने उन पर तीर से हमला शुरू कर दिया। आरोपी ने एक-एक करके 20 तीर चलाए। 3 तीर चोया बिरूली के शरीर में जा घुसे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

राहगीरों ने चोया बिरूली को घायल हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी। झींकपानी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सदर अस्पताल चाईबासा ले गई। सदर अस्पताल में चिकित्सकों की टीम शरीर में घुसे तीर निकालने में जुटी है। घायल की स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है। झींकपानी थाना की पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Share This Article